बलौदा बाजार में बारिश के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों के होटल, ढाबे, होलसेलर, रिटेलर और मिठाई की दुकानों में जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा के अनुसार, रवान में शुभम किराना से कुकीज़ और आटा समेत 5 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य सामग्री के लिए नमूने लवन में कृष्णा स्वीट्स से 2 प्रकार का इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल लिया गया। भाटापारा में हुसैनी सेल्स से चाय पत्ती, ओट्स, बिस्किट्स और कॉर्न फ्लैक्स के नमूने लिए गए। श्री गुरुनानक होटल से पका हुआ चावल, खाद्य तेल, चिकन करी और इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल की जांच की गई। लाहौद में नॉन स्टॉप ढाबा से लाहौरी जीरा कोल्डड्रिंक, कॉपर वाटर, अरहर दाल और छोले चना के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला और अन्य लैब में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


