बलौदाबाजार में बदला मौसम का मिजाज:गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी से पेड़ गिरे; ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

बलौदाबाजार जिले में सोमवार दोपहर मौसम अचानक बदला। पलारी अंचल में दोपहर 3 बजे आसमान में काले बादल छाए। गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और ओले भी गिरे। तेज हवाओं से कई पेड़ धराशायी हो गए। सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स और फ्लेक्स उड़ गए। कई इलाकों में बिजली के खंभे झुक गए। इससे कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित हुआ। लोगों को वैकल्पिक मार्ग चुनना पड़ा। दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी जारी की थी। विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों तक जिले के कुछ हिस्सों में ऐसी ही मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *