बलौदाबाजार में सरपंच ने रोका अतिक्रमण:आरोपी ने टंगिया से किया हमला, खुद खाया जहर; दोनों अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के खैरी गांव में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने सरपंच पर टंगिया से हमला कर दिया। घटना गौठान जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर हुई। आरोपी श्रीराम ध्रुव ने सरपंच सरजू ध्रुव पर पीछे से वार किया। हमले के बाद आरोपी ने खुद जहर खा लिया। घटना का कारण आवास योजना के तहत बन रहा मकान है। श्रीराम ध्रुव ने गौठान के रास्ते और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। सरपंच और ग्रामीण उन्हें लगातार रास्ता खाली कर दूसरी जगह मकान बनाने को कह रहे थे। आरोपी ने उनकी बात नहीं मानी और गाली-गलौज करता रहा। भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी लखेश केवंट के अनुसार, पंचायत ने विवादित जमीन पर स्टे करा दिया था। इससे नाराज होकर आरोपी ने सरपंच पर हमला किया। घायल सरपंच को ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल भाटापारा पहुंचाया। उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। आरोपी और सरपंच दोनों का इलाज सिविल अस्पताल भाटापारा में चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *