बलौदाबाजार में 6 लुटेरे गिरफ्तार:1 लाख का माल बरामद, 6 मामलों का खुलासा, सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

बलौदाबाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लाख रुपए मूल्य का चोरी का सामान, जिसमें गैस सिलेंडर, मोटर पंप और वायर शामिल हैं, बरामद किया गया है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस गिरोह का खुलासा 24 नवंबर की रात हुई एक घटना से हुआ। ग्राम हथबंद में आंगनबाड़ी के सामने गायत्री मंदिर के पास कपड़ा व्यवसायी सुरेश कुमार बिधानी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर 7,000 रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में हथबंद थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और गोपनीय सूचनाएं जुटाईं। इसी क्रम में संदिग्ध प्रेम संवरा उर्फ शेरू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने लूट की घटना को स्वीकार करने के साथ ही हथबंद थाना क्षेत्र में हुई चोरी की पांच अन्य वारदातों का भी खुलासा किया। रैकी कर देते वारदात को अंजाम पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था। आरोपी पहले सुने मकानों और दुकानों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही वे चोरी की वारदात को अंजाम देकर तुरंत मौके से फरार हो जाते थे। इन्हें किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रेम संवरा उर्फ फेरू (21), कार्तिक उर्फ बोताडी (19), अशोक संवरा (29), सूरज पाल (21), दीपक कुमार निषाद (34) और महेतरू सेन (58) शामिल हैं। ये सभी ग्राम हथबंद और उसके आसपास के निवासी हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *