बसंत पंचमी पर पूजा-अर्चना, 10 दिवसीय मेला शुरू

भैसो | बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक तथा विद्या, बुद्धि और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को समर्पित पर्व बसंत पंचमी पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। आरसमेटा अंतर्गत कुटी घाट, लीलाधर नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर और हनुमान धारा के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसके साथ ही यहां प्रतिवर्ष लगने वाले 10 दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ।मंदिर प्रांगण में विभिन्न समाजों के देवी-देवता विराजमान हैं। बसंत पंचमी के दिन मरार पटेल समाज द्वारा राम जानकी, हनुमान जी, संतोषी माता और भोलेनाथ के मंदिरों में परंपरागत झंडा रोहण किया गया। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा इस वर्ष भी विधि-विधान और धूमधाम से निभाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *