बसदह में िमडिल स्कूल के बच्चों के बीच नोटबुक का वितरण किया

नोटबुक वितरण करते प्रिंसिपल व अन्य। पाटन| पाटन के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसदह में मंगलवार को विद्यार्थियों के बीच नोटबुक का वितरण किया गया। इस मौके पर वर्ग एक और दो के 42 छात्र-छात्राओं को प्रति छात्र तीन-तीन नोटबुक, वर्ग तीन से पांच के 64 छात्र-छात्राओं को प्रति छात्र पांच-पांच नोटबुक और वर्ग छह से आठ के 56 छात्र-छात्राओं को प्रति छात्र 10-10 नोटबुक का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हरेंद्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य सोनी देवी, संयोजिका कांति देवी और सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह ने नोटबुक का वितरण िकया। नोटबुक पाकर बच्चे उत्साहित रहे। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना शिक्षा की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक संसाधन भी समय पर उपलब्ध हो। जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *