सांप काटने से महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

गढ़वा|मझिआंव थाना क्षेत्र के आमर गांव निवासी अनुज कुमार पासवान की पत्नी मीरा देवी 28 वर्ष मंगलवार को सांप काटने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि मीरा देवी घर में कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गढ़वा| सदर अस्पताल के माध्यम से अब तक 34 गंभीर मरीजों को इलाज के लिए सरकारी सहायता योजना के तहत 1 करोड़ 23 लाख 61 हजार 871 रुपए की वित्तीय मदद प्रदान की गई है। इससे न केवल मरीजों बल्कि उनके परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है। सिविल सर्जन कार्यालय गढ़वा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में असाध्य रोग सहायता योजना के तहत कुल 56 आवेदन प्राप्त िमले थे। इनमें से अब तक 34 मरीजों को इलाज के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जा चुका है। शेष 22 मामलों की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही उन्हें भी योजना का लाभ मिलने की संभावना है। वित्तीय लाभ पाने वालों में कैंसर पीड़ित 31 मरीज, हृदय रोग से पीड़ित 2 मरीज, जबकि एक मरीज को जटिल सर्जरी के लिए सहायता राशि प्रदान की गई। इन सभी को विभिन्न स्तरों पर मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद सहायता राशि स्वीकृत की गई। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में 5 लाख से अधिक रुपए खर्च होते हैं, जो गरीब परिवारों के लिए वहन करना लगभग असंभव होता है। लेकिन राज्य सरकार की असाध्य रोग सहायता योजना के तहत यह राशि सीधे मरीज के इलाज के लिए अनुमोदित अस्पतालों को प्रदान की जाती है, जिससे इलाज में कोई बाधा न हो। गढ़वा सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी ने बताया कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी गरीब मरीज को पैसे की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने बताया कि जो भी लोग असाध्य बीमारी से पीड़ित हैं, वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने इस पहल की सराहना की है और इसे गरीबों के लिए संजीवनी बताया है। साथ ही यह भी मांग की है कि आवेदन प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक मरीज इसका लाभ उठा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *