लुधियाना| भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला की मौजूदगी में शिवपुरी शिव मंदिर के प्रधान व वार्ड नंबर-85 से बसपा के सीनियर नेता विशाल गिल हुए भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, कोर ग्रुप के सदस्य जीवन गुप्ता, पूर्व जिला प्रधान परवीन बंसल, डा.सुभाष वर्मा, राजीव कतना, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल, विपन सूद काका, सुभाष डावर, हरगोबिंद तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री डॉ.कनिका जिंदल, यशपाल जनोत्रा, महामंत्री व चुनाव के सह प्रभारी सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, जिला उपाध्यक्ष व चुनाव के सह प्रभारी डा.निर्मल नय्यर, प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार आदि मौजूद थे।


