लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल न्यू सुभाष नगर में महाराज परम संत कृपाल सिंह जी की 131 वीं जयंती बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति सचदेव पुजारा ने स्टाफ के सदस्यों और छात्रों के साथ हुजूर परम संत कृपाल सिंह जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। स्कूल के छात्रों द्वारा कीर्तन शब्दों के मधुर में गायन के साथ नमन करके मनाया गया: रहमतां करदा ऐन, तू होवें अंग संग मालका, और माधो हम ऐसे तू ऐसा पेश किया। स्टूडेंट हरगुन ने अपने भाषण में परम संत कृपाल सिंह जी महाराज के जीवन और उनकी शिक्षाओं से भाईचारे, मानवता की भावना पैदा की। चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने सभी की हार्दिक भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और संत कृपाल सिंह जी की जयंती पर सभी को बधाई दी।


