बसेड़ी में आज 3 ​घंटे बिजली बंद:132 केवी जीएसएस पर रखरखाव कार्य के कारण आपूर्ति बाधित

धौलपुर जिले के बसेड़ी में आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रखी गई है। यह बिजली कटौती 132 केवी जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की गई है। विद्युत विभाग के अनुसार, इस दौरान 132/33KV, 20/25MVA ट्रांसफॉर्मर III और 33 केवी कंचनपुर फीडर का रखरखाव कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी है।
इस रखरखाव कार्य के चलते 132 केवी जीएसएस बसेड़ी से निकलने वाले 33 केवी कंचनपुर फीडर और इससे जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली नहीं आ रही है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस अवधि के दौरान सहयोग करने और किसी भी असुविधा से बचने के लिए आवश्यक प्रबंध करने की अपील की है। यह जानकारी जनहित में जारी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *