SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज आएगी:वोटर लिस्ट देखकर आपत्ति दर्ज करवा सकते है, नए वोटर्स एडवांस में भर सकते आवेदन

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज जारी होगी। ये लिस्ट राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट और उदयपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। मतदाता ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकेंगे। अगर किसी को नाम को लेकर कोई आपत्ति होगी तो वे 15 जनवरी 2026 तक एसडीएम के पास आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे उदयपुर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बूथों की प्रारूप मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी साझा की जाएगी। राठौड़ ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के साथ में एएसडी ( एब्सेन्ट/शिफ्टेड/डेड/ऑलरेडी एनरोल्ड) लिस्ट भी एक्सेसिबल फॉर्मेट में सीईओ राजस्थान एवं संबधित जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। जिला कलेक्टर न​मित मेहता ने बताया कि जिले के सभी एसडीएम सभी मतदाताओं को सूची में अपना नाम जांचने के लिए प्रेरित किया जाए, यदि नाम नहीं है तो अपना नाम जुड़वाने के लिए फ़ॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरकर जमा कराने के बारे में जानकारी दी जाए। युवा मतदाता जो 1 अप्रेल 2026, 1 जुलाई 2026 एवं 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त करेंगे, उन सभी से भी एडवांस फ़ॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आवेदन करावें। 15 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावे और आपत्तियां ली जाएगी। 16 दिसंबर से नोटिस जारी कर सुनवाई और वेरिफिकेशन कर दावों और आपत्तियों का फैसला किया जाएगा। आगे क्या होगा…
आगे नोटिस चरण (सुनवाई एवं सत्यापन) एवं दावों-आपत्तियों पर निर्णय 16 दिसंबर से 07 फरवरी 2026 तक होगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी 2026 तक होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *