बसोली में निकाली भगवान देवनारायण की शोभायात्रा:सर्व समाज की 251 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर किया नृत्य

बूंदी जिले के बसोली कस्बे में शनिवार को भगवान श्री देवनारायण की वार्षिक तिथि बंधन पूर्ण आहुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों द्वारा धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कस्बे के चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई। इसमें 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए, जो यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। एक दर्जन डीजे के साथ शुरू हुई इस यात्रा में महिलाएं नृत्य करती हुई और भगवान देवनारायण के जयकारे लगाती हुई चल रही थीं। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। घोड़ी नृत्य और अखाड़ों का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर कलश यात्रा के कारण भीड़भाड़ की स्थिति बन गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। कलश यात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए भगवान देवनारायण के स्थान पर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। कार्यक्रम से जुड़े बसोली मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश राठौड़ ने बताया कि क्षेत्र के सभी ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष कलश यात्रा में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके परिणामस्वरूप यह यात्रा प्रतिवर्ष और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनती जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *