बस्तर की युवती से पहले आंध्र-प्रदेश फिर हरियाणा में दुष्कर्म:कोर्ट में गवाही देने के नाम पर ले गया था युवक, पीट-पीटकर किया रेप, नेपाल का युवक गिरफ्तार

छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले की एक युवती से पहले आंध्र प्रदेश और फिर हरियाणा में दुष्कर्म हुआ है। उसके पहचान का ही एक युवक उसे कोर्ट में किसी लड़की की गवाही देनी है इसलिए तुम चलो बोला और उसे लेकर चला गया था। जिसके बाद उसका रेप कर दिया। युवती के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने युवती को हरियाणा से बरामद किया। वहीं नेपाल के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। अब सिलसिलेवार समझिए, कैसे हुई वारदात अब जानिए पुलिस ने कैसे पकड़ा युवती 12वीं पास है। पानीपत में ही वह किसी तरह से रूम से बाहर निकली। किसी दूसरे के नंबर से अपने चाचा को फोन किया और पूरी घटना के बारे में बताया। फिर वह पानीपत के ही पुलिस थाना पहुंची और मामले के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने दर्ज करवाई थी FIR इससे पहले 16 जुलाई 2025 को युवती के परिजनों ने गीदम थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।वहीं SP गौरव राय के निर्देश में गीदम पुलिस की एक टीम गठित की गई। टीम को पानीपत भेजा गया। जहां से युवती को बरामद किया गया। युवक को भेजा गया जेल युवक को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा जिला लाया गया। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि युवती के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। युवक को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *