रायपुर में CBI अफसर बनकर डिजिटल अरेस्ट किया:रिटायर्ड क्लर्क से वसूले 14 लाख रुपए, बयान के बहाने VIDEO कॉल किए थे

रायपुर में सीबीआई अफसर बनकर डिजिटल अरेस्ट का मामला आया है। ठगों ने एक रिटायर्ड क्लर्क से करीब 14 लाख रुपए वसूल कर लिए। उन्होंने क्लर्क को धमकी दी जिसमें कहा गया कि वह जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा। क्लर्क धमकी से डर गया। उसने ठगो के बताएं मुताबिक, पैसे ट्रांसफर कर दिए। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुरानी बस्ती पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि वह शिक्षा विभाग में क्लर्क के पोस्टर से रिटायर हुए हैं। 14 जुलाई के दोपहर 1:30 बजे के आसपास एक अनजान मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया। शुरुआत में सामने वाले ने खुद को टेलीफोन डिपार्टमेंट का बताया और कहा की मोबाइल नंबर कुछ समय के लिए बंद किया जा रहा है। CBI जांच के बहाने फंसाया कुछ देर बाद एक दूसरे नंबर से फोन आया। फोन पर रजनीश मिश्रा लिखा था। उसने वीडियो कॉल किया और नरेश गोयल नाम के एक व्यक्ति को पहचानने की बात की। रामेश्वर ने पहचान से मना किया तो कहा कि इस व्यक्ति के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। आपको बयान देने आना पड़ेगा। जब रामेश्वर ने सीनियर सिटीजन होने के नाते मना किया। तो आरोपियों ने ऑनलाइन बयान दर्ज करने की बात कही। लेटर में सील ठप्पा लगाकर भेजा आरोपियों ने रामेश्वर के पास व्हाट्सएप पर एक लेटर भेजा। जिसमें सेल ठप्पा लगा हुआ था। इस दौरान रामेश्वर लगातार वीडियो कॉल से जुड़ा हुआ था। उससे कहा गया कि आपके बैंक अकाउंट की जांच के लिए रुपए ट्रांसफर करने होंगे। इसके बाद रामेश्वर ने 15 जुलाई को 4 लाख, 16 जुलाई को 7 लाख, 17 जुलाई को 3 लाख कुल 14 लाख रुपए भेज दिए। इस दौरान आरोपी लगातार रामेश्वर को गिरफ्तार करने का डर दिखाते रहे। करीब हफ्ते भर बीतने के बाद जब आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए। रामेश्वर को शक हो गया। उसने पुरानी बस्ती थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *