बस्तर के तेजपाल शर्मा बने BJP सोशल मीडिया प्रदेश सहसंयोजक:विधानसभा विस्तार अभियान, सोशल मीडिया प्रबंधन और डिजिटल जनसंपर्क जैसे कई काम संभाले

भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने नई नियुक्ति की है। बस्तर के सक्रिय कार्यकर्ता तेजपाल शर्मा (रिंकु) को भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ का प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है। कुछ दिन पहले ही भाजपा ने लिस्ट जारी की थी।

तेजपाल शर्मा लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कामों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने विधानसभा विस्तार अभियान, सोशल मीडिया प्रबंधन और डिजिटल जनसंपर्क जैसे कई जिम्मेदार काम संभाले हैं। संगठन के कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहने के कारण उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

मौजूदा समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क का बड़ा माध्यम बन चुका है। ऐसे में तेजपाल शर्मा की जिम्मेदारी पार्टी की विचारधारा, सरकार की योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की होगी। वे बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़ने का काम भी करते रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *