सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक लुधियाना| बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई शहर के फ्लाईओवरों पर ग्रिल लगाने का काम कर रही है। सोमवार शाम को बस्ती जोधेवाल के पास एक साइकिल सवार की ट्रक के नीचे आकर मौत हो गई, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बस्ती जोधेवाल पुल से लेकर सुंदर नगर कट तक फ्लाईओवर पर ग्रिल लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य साइकिल सवारों और पैदल यात्रियों को फ्लाईओवर से गुजरने से रोकना है, ताकि दुर्घटनाओं को टाला जा सके। यह काम जल्द शुरू होगा और अन्य जोखिम वाले स्थानों पर भी ध्यान दिया जाएगा।


