गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख में नए साल को समर्पित गुरमत समागम करवाया। दीवान में बेअंत सिंह सरहदी और प्रधान गुरकिरपाल सिंह ने कहा कि बस्ती शेख की संगत पिछले लगभग 25 वर्षों से गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी के प्रयास से हर साल नए साल को समर्पित इस ऐतिहासिक स्थल पर समागम करवाए जाते है। संध्या समय से सजे दीवान में भाई सीतल सिंह, हेड ग्रंथी ज्ञानी तरसेम सिंह तथा भाई हरजिंदर सिंह खालसा के जत्थों ने मनोहर कीर्तन से संगतों को निहाल किया। सोसायटी के मुख्य सेवादार महिंदर सिंह लक्की बवेजा, अमनदीप सिंह, अवनीत सिंह पारस, जश्न गुंबर, जसविंदर सिंह विक्की, ओंकार सिंह, हरविंदर सिंह, दमनजीत सिंह जुनेजा, रमणदीप सिंह भाटिया आदि युवा वीर पूरे समर्पण के साथ संगतों की हर प्रकार की सेवा करके गुरु की खुशियों के पात्र बने। लंगर बनाने की सेवा हमेशा की तरह गुरबचन सिंह गुलाटी के नेतृत्व में निरवैर सेवा सोसायटी द्वारा की गई। दीवान में उपस्थित प्रधान गुरकिरपाल सिंह, सीनियर उपप्रधान दविंदर सिंह रहेजा, अमरीक सिंह, सतिंदरपाल सिंह छाबड़ा, अमनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, इंदरपाल सिंह, जगजीत सिंह, चरणजीत सिंह लुबाना, अकाली रछपाल सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, गुरदीप सिंह बवेजा, बिशन सिंह, जसबीर सिंह सेठी आदि ने शामिल होकर दीवान का आनंद लिया।


