गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार बने कंवलजीत सिंह

गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादर नगर में मुख्य सेवादार कंवलजीत सिंह ओबराए तथा संरक्षक जसविंदर सिंह मक्कड़ को संगत और कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से कार्यालय का कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर सचिव कवलजीत सिंह, कैशियर जोगिंदर सिंह, सीनियर उपप्रधान मनजीत सिंह ठुकराल, उपप्रधान परमजीत सिंह कानपुरी, लंगर प्रभारी परमजीत सिंह पहलवान, भूपिंदर सिंह, स्टोर इंचार्ज रविंदर सिंह खुराना सहित हरदीप सिंह, हरजीत सिंह, मनजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, मनजीत सिंह लैंडलॉर्ड, हरजिंदर सिंह लैंडलॉर्ड, इकबाल सिंह अनेजा, सरबजीत सिंह बराड़, दविंदर सिंह रहेजा और गुरविंदर सिंह उपस्थित रहे। मुख्य सेवादार कंवलजीत सिंह ओबराए और संरक्षक जसविंदर सिंह मक्कड़ ने संगत द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को गुरु साहिब के आशीर्वाद से पूरी तनदेही, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ निभाने का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त नौजवान सभा के प्रधान गगनदीप सिंह गग्गी, हरदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, अमृत सिंह चीमा, सागरप्रीत सिंह सहित स्त्री सत्संग सभा की प्रधान और बड़ी संख्या में सदस्याएं भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *