गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, सेंट्रल टाउन में नए साल को समर्पित विशेष गुरमत समागम और अरदास दिवस आयोजित किया गया। दीवान की शुरुआत श्री रहिरास साहिब के पाठ से हुई। इसके उपरांत देर रात तक चले समागम में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई दविंदर सिंह तथा भाई शनबीर सिंह के रागी जत्थों ने कीर्तन की हाजरी भरी, जबकि ज्ञानी मनजीत सिंह सेवक ने गुरमत विचारों की साझेदारी की। समागम की समाप्ति पर नए वर्ष के दौरान संगत की सुख-शांति के लिए गुरु पातशाह के चरणों में अरदास हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह, तरनतारन ने की। स्टेज का संचालन गुरुद्वारा साहिब के जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह डिंपी ने किया। प्रधान चरणजीत सिंह ने समागम में शामिल होने पर समस्त संगत का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बलजीत सिंह सेठी, गुरमिंदर सिंह गोमा, रजिंदर सिंह बेदी, बलबीर सिंह, रविंदर सिंह रीहल, दविंदर सिंह, मनविंदर सिंह सहगल, सरदूल सिंह कानपुरी, हरजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, सुखदेव सिंह सहगल, परमजीत सिंह, गुरजीत सिंह, बलदेव सिंह कुंदी (एडवोकेट), चरणजीत सिंह मक्कड़, हरविंदर सिंह सग्गू, अमरजीत सिंह बंटी उपस्थित रहे।


