मुरैना में एक बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वह सबलगढ़ की ओर से आ रहे थे। वहीं बस क्रमांक mpo6/p/1054 मुरैना से सबलगढ़ की तरफ जा रही थी। हादसा जौरा थाना क्षेत्र के रामचंद्र का पुरा नेशनल हाईवे 552 पर बुधवार का है। थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान ग्वालियर इंद्रानगर निवासी रामहेत जाटव, भरत जाटव, भगवान सिंह जाटव के रूप में हुई है। तीनों बाइक से एक साथ ग्वालियर से निकले थे। तीनों को सगे साढ़ू होना बताया गया है। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए…


