सीएस वीसी के बाद कलेक्टर टीना डाबी पहुंची बस स्टैंड:कैमरा स्क्रीन बंद होने पर लगाई क्लास, पशु हॉस्पिटल में देखा ड्यूटी रजिस्टर

राजस्थान मुख्य सचिव की मीटिंग में मिले निर्देश के बाद बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी केंद्रीय बस स्टैंड का पहली बार निरीक्षण करने के लिए पहुंची। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के स्क्रीन बंद होने पर रोडवेज प्रबंधक समेत अधिकारियों की क्लास लगाई। स्क्रीन को रिपेयर करने में कितना टाइम लगता है। यह तो बेसिक चीज है। कैसे आप लोग चीजों का मॉनिटरिंग करेंगे। खराब हो गया है तो उसे रिपेयर करवाना चाहिए। फोन पर देख रहे हो ठीक है यह चलता रहेगा तो कोई न कोई देखता रहेगा। दरअसल, राजस्थान मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों के साथ बुधवार को मीटिंग की। जिसमें सभी कलेक्टरों को फील्ड में जाकर जगह-जगह निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीना डाबी केंद्रीय बस स्टैंड का निरीक्षण करने के लिए पहली बार पहुंची। इस दौरान उनके साथ एडीएम राजेंद्र सिंह चादांवत और रोडवेज के अधिकारी मौजूद रहें। टीना डाबी ने इससे पहले पशु हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। वहां पर ड्यूटी रजिस्टर को चैक किया। हॉस्पिटल पर चस्पा ड्यूटी डॉक्टर की लिस्ट और नंबरों को भी चैक किया। कलेक्टर टीना डाबी ने मुख्य सचिव ने आज वीसी में सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए थे कि जिले और शहर में निरीक्षण जगह-जगह करें। तो आज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। जो कि हमारे शहर और जिले का सबसे बड़ा बस स्टैंड है। वैसे-वैसे तो सब व्यवस्थित है। वॉशरूम की क्लिनिंग ठीक नहीं थी। उसको साफ करवाने के लिए कहा गया है। वहीं, सीसीटीवी कैमरा फंक्शनल तो है मोबाइल पर फीड आ रही है। लेकिन स्क्रीन में टेक्निकल खराबी होने के कारण बंद पड़ी है। हाथों हाथ टेक्निकल आदमी बुलाकर ठीक करवा दें। व्हील चेयर, पानी, रेप वगैरा प्रोपॅर है। इसके अलावा पशु हॉस्पिटल का निरीक्षण किया है। वहां पर जो भी कमी पेशी थी उसके सुधार के भी निर्देश दिए है। हर निर्देश के बाद डिटेल्स नोट हम बनाते है उसको उनके उच्चाधिकारियों को भेजते है। टाइम के अनुसार सुधार के लिए पाबंद किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *