करही बाजार| ग्राम ओटेबंद में शुक्रवार की रात्रि 10.30 बजे गांव के तालाब के समीप ग्राम लालपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस सीजी 10 पी सी 1450 ने शौच से लौट सड़क किनारे चल रही महिला फुलसुंदरी पति स्व श्याम गीदोडे ( 75) को तेज रफ्तार बस ने अपने चपेट ले लिया। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस को 11 बजे सूचना मिलते ही महिला को तत्काल उपचार के लिए बलौदाबाजार ले जाया गया जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत्य घोषित कर दिया। वहीं ग्राम ओटेबंद में ही रात्रि से मुआवजे की मांग कर रहे नाराज ग्रामीणों ने बस को घटना स्थल पर बंधक बना लिया। सुबह होते ही घटना की खबर तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। वही पुलिस चौकी करही बाजार सुबह घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों से बात की जिस पर ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। मामले को तूल पकड़ते देख बस मालिक द्वारा 25000 नगद व 25000 खाते में कुल 50000 की राशि महिला के नाती पवन गिधोड़े के खाते में डाला गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। वही ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ओटेबंद के नाले से लेकर के ग्राम के आखरी में स्थित तालाब तक तीन माह में दो पहिया, चार पहिया वाहनों में 5 से ज्यादा एक्सीडेंट हो चुके हैं जिसमें गंभीर चोटे भी आई है।


