कवर्धा| रानी दुर्गावती चौक से तहसील कार्यालय तक सड़क के डिवाइडर में लगाए गए पौधे अब उपेक्षा का शिकार हो गए हैं। ये पौधे आकार में बड़े हो चुके हैं, लेकिन नियमित देखरेख व छंटाई नहीं हो रही है। सफाई के अभाव में इन पर वाहनों से उठने वाली धूल की परत जम गई है। इससे पौधों की हरियाली फीकी पड़ती जा रही है। नगर पालिका ध्यान नहीं दे रहा है।


