बस की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा

बालोद| बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम लिमोरा नाला के पास बस की टक्कर से बाइक सवार दुगाटोला मोहला मानपुर निवासी चंद्रकर कमरो की मौत हो गई। गुंडरदेही पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे चंद्रकर कमरो बाइक से गुंडरदेही से बालोद जा रहा था। इस दौरान शाम 5 बजे ग्राम लिमोरा नाले के पास बालोद से दुर्ग की ओर से जा रही बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। घटना के बाद संजीवनी 108 एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल गुंडरदेही लाया गया। शाम 6 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार सिर व पैर में गंभीर चोट लगी थी। गुंडरदेही पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *