भास्कर न्यूज । बालोद संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने की। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के प्रगतिरत कार्यों, लक्ष्य एवं उपलब्धियों के संबंध में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी ली। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को शिविर आयोजित कर जिले में शेष रह गए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में चन्द्रवाल ने आम जनता की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन तक अपना सुझाव, शिकायत और प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान करने हेतु सुविधा पहल में प्राप्त प्रकरणों के संबंध में विभागवार जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग सहित अन्य विभागों के समय सीमा से प्रकरणों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।


