नागौर में नेशनल हाईवे-58 पर घने कोहरे के कारण स्कॉर्पियो और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो सवार लोग खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे। यह हादसा सुरपालिया बस स्टैंड के पास सुबह करीब 7.45 बजे हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को राहगीर ने घटनास्थल पर सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की। राहगीर काफी देर तक सीपीआर देता रहा। इसके बाद उसे एम्बुलेंस से नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल भेज दिया गया। पहले देखिए हादसे के 5 PHOTOS… 3 घायलों को नागौर से जोधपुर किया रेफर
सुरपालिया थाना ASI गुमाना राम ने बताया- नागौर के JLN हॉस्पिटल से अशोक, विनोद और जरसा राम को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है। घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई। बस के आगे के हिस्से में फंसी स्कॉर्पियो
जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस दिल्ली से जोधपुर की तरफ जा रही थी, जबकि स्कॉर्पियो बाड़मेर से लाडनूं (नागौर) की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस के आगे के हिस्से में स्कॉर्पियो फंस गई, जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया। स्कॉर्पियो में 8 लोग सवार थे। सभी बाड़मेर के निंबल कोट गांव से खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में चुतराराम, टीकुराम, बीजाराम की मौत हो गई। वहीं अशोक पुत्र किशना राम, राहु राम पुत्र कानाराम, विनोद पुत्र मांगीलाल, जरसा राम पुत्र बीजा राम, विशनाराम पुत्र नोखा राम घायल हो गए। दरवाजे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला
कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। बस में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 6 घायलों को नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई। 3 घायलों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है। शवों को डेह (जायल, नागौर) हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। एक्सीडेंट की ये खबर भी पढ़ें चौमूं में हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी:बेकाबू ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी कार से भिड़ा, पेड़ में जा घुसा जयपुर के चौमूं में NH-52 हाईवे पर गुरुवार देर रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हुआ। यहां चिरमी होटल के पास जयपुर से चौमूं की ओर जा रही चारे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। पढ़ें पूरी खबर


