धमतरी| सामने चल रही यात्री बस के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे बाइक सवार उससे टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसके कारण उनकी जान बच गई। बुधवार सुबह एक यात्री बस सीजी 08 एएम-9788 रायपुर से भखारा होकर धमतरी की ओर जा रही थी। भखारा को पार करने के बाद बस देमार के पास पहुंची, जहां चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। ब्रेक के चलते पीछे से आ रहा एक बाइक सवार बस से टकरा गया और सीधे बस के नीचे फंस गया। बस चालक और यात्रियों ने काफी कोशिश करके युवक को बाहर निकाला। चालक हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई।


