फाजिल्का में तेजधार हथियार से व्यक्ति की हत्या:3 लोगों ने किया हमला, साथी गंभीर, पुलिस बोली-पुराने झगड़े की रंजिश, 3 पर FIR

फाजिल्का जिले के गांव मुरादवाला में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झगड़े में दो लोगों पर तेजधार हथियार कापे से वार किया गया। जिस दौरान दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां पर दोनों में से एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए उसे भी फरीदकोट को रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । रास्ते में घेरकर किया हमला मुरादवाला गांव निवासी सुरिंदर कुमार ने बताया कि उसका भाई पवन और भतीजा कुलदीप समान लेकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने दोनों को घेरकर तेजधार देसी हथियार कापे से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर पवन कुमार को मृत घोषित दिया गया । एक साल पहले हुए विवाद की रंजिश थाना खुईखेड़ा के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि हरजिंदर सिंह और पवन कुमार इकट्ठे ही मेहनत मजदूरी का काम करते थे। करीब एक वर्ष पहले शराब के नशे में दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, और उसी रंजिश के चलते अब फिर झगड़ा हुआ। जिसमें पवन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति कुलदीप सिंह घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा इस मामले में हरजिंदर सिंह सहित 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *