बस ने ऑटो को टक्कर मारी, 3 की मौत:4 गंभीर घायल, अनूपपुर में हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़े

अनूपपुर में बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, हादसा राजेंद्र ग्राम मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। ऑटो सवार सभी लोग बड़हर गांव के रहने वाले थे और अनूपपुर मंडी में अनाज बेचने जा रहे थे। घायलों को अनूपपुर से शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली और एसपी मोतिउर रहमान ने घायलों का हाल-चाल जाना। बस ड्राइवर संतार अहमद (65) के खिलाफ लापरवाही पूर्वक बस चलाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अंधे मोड़ पर हुआ हादसा
एसडीओपी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि बस शहडोल से डिंडौरी जा रही थी। वहीं ऑटो में सवार लोग बड़हर से अनूपपुर बाजार आ रहे थे। शहडोल अमरकंटक मार्ग पर किरर घाट के पास अंधे मोड़ में ऑटो अपने साइड से आ रहा था। वहीं बस ने लापरवाही पूर्वक टर्न लेते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। तीन मृतकों में दो महिलाएं ये लोग हुए घायल हादसे के बाद की तस्वीरें… ये खबर भी पढ़ें – स्टीयरिंग लॉक होने से पलटी कार, दो की मौत पांढुर्णा के जाटलापुर के पास बुधवार को स्टीयरिंग लॉक होने से कार पलट गई। हादसे में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *