सौरभ शर्मा के खिलाफ ईडी के चालान में खुलासा:चेतन सिंह गौर के नाम पर एचडीएफसी में 2.30 करोड़ की एफडी, 58 खाते हुए हैं फ्रीज

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर भोपाल की अरेरा काॅलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक में 2 करोड़ 30 लाख 78 हजार 645 रुपए की एफडी है। उसके नाम पर चार अन्य खातों में एक करोड़ 24 लाख 85 हजार 319 रुपए की चार अन्य एफडी भी हैं। यह वह रकम है जिसे ईडी भोपाल की टीम ने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के यहां की गई छापेमारी के दौरान फ्रीज और सीज किया है। ईडी ने विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किए गए चालान में यह जानकारी दी है। जिसमें कहा है कि 8 करोड़ 29 लाख 4 हजार 735 रुपए की एफडी और नकदी अलग-अलग बैंक खातों में जमा होने के कारण फ्रीज की गई। ईडी ने अदालत में सौंपी चार्जशीट में कहा है कि 58 खातों से यह राशि फ्रीज की गई है जिसमें सौरभ शर्मा, उमा शर्मा, दिव्या तिवारी, रेखा तिवारी, रोहित तिवारी, चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल, कृष्ण जायसवाल, अनुभा तिवारी समेत अन्य नाम शामिल हैं। ईडी की रिपोर्ट में सौरभ शर्मा के दुबई में 150 करोड़ रुपए के विला का भी उल्लेख है। इसके अलावा मनी लाॅन्ड्रिंग के जरिए कमाई गई अन्य अकूत संपत्तियों का भी ब्योरा ईडी ने अपनी रिपोर्ट में दिया है। ईडी की चार्ज शीट में ये हैं आरोपी ईडी ने इनके यहां की सर्चिंग सीज, फ्रीज और अटैच की गई प्रॉपर्टी और नकदी ईडी ने 32 अलग-अलग मामलों में नकदी-प्रॉपर्टी जब्ती बताई ईडी ने यह भी जब्त की है प्रॉपर्टी ये प्रॉपर्टी भी ईडी भोपाल के रिकाॅर्ड में यह खबर भी पढ़ें पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ को जमानत, लेकिन जेल में ही रहेगा RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को 62 दिन बाद विशेष न्यायाधीश आरपी मिश्रा की कोर्ट से लोकायुक्त केस में जमानत मिल गई है। 28 जनवरी को उसे गिरफ्तार किया गया था। उस पर आए से अधिक संपत्ति होने के आरोप हैं। सौरभ के वकील राकेश पराशर ने बताया कि सौरभ को आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त कोर्ट से जमानत मिल गई है। फिलहाल रिहाई नहीं होगी। ईडी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ही उसकी रिहाई हो सकेगी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *