बस व कार आमने-सामने से भिड़ीं, मामला हुआ दर्ज

बिश्रामपुर | रविवार को अंबिकापुर-बनारस मार्ग में तुलसी गांव के पास अंबिकापुर से रघुनाथनगर बलंगी जा रही आनंद बस और सोनगरा से अंबिकापुर की ओर आ रही कार की आमने-सामने से भिड़ गए। इस दौरान कार सवार लोगों को चोटें आई है। लटोरी पुलिस ने अंबिकापुर निवासी शिव अग्रवाल की रिपोर्ट पर आनंद बस क्रमांक सीजी 15 डीआर 0955 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना शाम पांच बजे की है। बस अंबिकापुर से रघुनाथनगर की ओर जा रही थी, तभी तुलसी के पास सोनगरा से अंबिकापुर की ओर आ रही कार सीजी 15 ईई 0233 से आमने-सामने से टक्कर हो गई। कार में चार लोग सवार थे, उन्हें चोटें आई है। कार सवार एक बच्ची को अधिक चोट आने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *