अलवर| अलवर आगार ने शुक्रवार को मोबाइल टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। कर्मचारियों की कमी के कारण रोडवेज ने अलवर आगार पर स्थित तीन टिकट विंडो को एक- एक करके बंद कर दी थी। कंडक्टर की ओर से बस में यात्रियों को टिकट दी जा रही थी। इस कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इसे लेकर 12 दिसंबर को भास्कर समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद रोडवेज ने शुक्रवार से मोबाइल टिकट बुकिंग शुरू कर दी। अलवर आगार के यातायात प्रबंधक सुनील भगवती ने बताया कि अभी एक कर्मचारी लगाया गया है। शनिवार से दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी।


