बस स्टैंड बदहाली का शिकार, पड़े गड्ढों और जलभराव से यात्री परेशान

शहर का मुख्य बस स्टैंड इस समय बदहाली का शिकार है। बस स्टैंड के अंदर जाने वाला मुख्य रास्ता और अंदर का परिसर गहरे-गहरे गड्ढों से भरा हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे ई-रिक्शा और ऑटो पलट रहे हैं, और लोग चोटिल हो रहे हैं। बस स्टैंड के अंदर भी हालात बद से बदतर हैं। बाहर निकलने और पार्किंग तक जाने वाला रास्ता भी गड्ढों से भरा हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पार्किंग के लिए पैसे लिए जाते हैं, तो उस रास्ते को ठीक करने की जिम्मेदारी किसकी है? हजारों यात्री, जिनमें दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी शामिल हैं, इन हालातों से गुजरने को मजबूर हैं। प्रशासन की यह अनदेखी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। लोगों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरवाएं ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *