अमृतसर| अंतरराज्यीय बस स्टैंड में बस काउंटरों के पास गंदा पानी जमा होने से गंदगी और बदबू के हालात बने हुए हैं। पानी जमा होने के कारण माहौल खराब हो गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काउंटरों पर खड़े लोगों को दुर्गंध में समय बिताना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद पानी की निकासी नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत सफाई करवाई जाए। -नीरज कुमार, निवासी राम एवेन्यू।


