अमृतसर| रियाल्टो चौक से लेकर अशोका चौक तक सड़क के बीच बना डिवाइडर जगह-जगह से टूट चुका है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिवाइडर में लगे लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं, जो कई स्थानों पर सड़क की ओर और फुटपाथ की तरफ मुड़े हुए हैं। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति न सिर्फ लोगों के लिए खतरनाक है, बल्कि इस मुख्य सड़क की सुंदरता को भी खराब कर रही है। रात के समय यह सरिए दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि डिवाइडर की जल्द मरम्मत कर इसे सुरक्षित बनाया जाए। -बलबीर सिंह, निवासी जीटी रोड।


