कचहरी चौक… फुटपाथ से रिफ्लेक्टर पेंट गायब

अमृतसर| कचहरी चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे बने फुटपाथ पर किया गया रिफ्लेक्टर पेंट पूरी तरह खराब हो चुका है। पेंट के मिट जाने के कारण फुटपाथ सड़क के समान नजर आने लगा है। दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह स्थिति को समझ लेते हैं, लेकिन रात के समय फुटपाथ दिखाई न देने से वाहन इस पर चढ़ जाते हैं, जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार वाहन फुटपाथ से टकरा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों ने मांग की है कि फुटपाथ पर दोबारा रिफ्लेक्टर पेंट किया जाए, ताकि रात के समय वाहनों की लाइट पड़ते ही यह साफ नजर आ सके। – नवीन कुमार, निवासी कचहरी रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *