डीग के बहज गांव की हरिजन बस्ती में एक गरीब बेटी की शादी में मदद की गई। पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा की पहल पर इस बेटी को गृहस्थी का सामान और नकद राशि भेंट की गई। बेटी के पिता नहीं हैं, जिसके कारण परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इस सहयोग के तहत 11 साड़ियां, 11 जोड़ी पैंट-शर्ट, एक शॉल, एक बेडशीट, एक डबल बेड का कंबल और पांच बर्तन दिए गए। इसके अतिरिक्त, 25 किलो चीनी, एक रिफाइंड का पीपा, 21 किलो आटा, एक सिलाई मशीन, एक प्रेशर कुकर, एक जोड़ी पायल, एक सोने की बाली, एक जोड़ी बिछुआ और 2100 रुपये नकद भी प्रदान किए गए। परिवार को पांच अन्य गिफ्ट सेट भी भेंट किए गए। यह कार्य गुरुजी लोकेश शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसमें भामाशाह डॉक्टर जितेंद्र सिंह फौजदार, सौरभ जैन, काजल जैन, अनुपमा खंडेलवाल, योगेश शर्मा (जयपुर), नरेश ककड़ा वाले, देवेंद्र ठेकेदार और परमाल सिंह (बी.एड कॉलेज, कामां) सहित कई लोगों का सहयोग रहा।


