बहरोड़ में कुश्ती दंगल का आयोजन:नशाखोरी रोकने युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल, 2.80 लाख रुपए का रखा प्राइज

बहरोड़ में पिपलेश्वर महादेव मंदिर के समीप शनिवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को नशाखोरी और अपराध की प्रवृत्ति से दूर कर खेलों से जोड़ना था। दंगल में क्षेत्रभर के सैकड़ों पहलवानों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दंगल में 70 से अधिक कुश्तियां करवाई गईं, जिनमें ₹100 से लेकर ₹31,000 तक के मुकाबले शामिल थे। इन कुश्तियों पर कुल ₹2 लाख 80 हजार से अधिक की इनामी राशि दी गई। दंगल का अंतिम मुकाबला हरियाणा के बहादुरगढ़ के मंजीत और रेवाड़ी के अंकुश के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच राजकुमार पहलवान और उनकी टीम ने निर्णायक मंडल के रूप में अपनी भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान पहलवानों और दर्शकों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में मास क्लब फाउंडेशन के डायरेक्टर भजनलाल, शक्ति कुमार, अजय कुमार यादव, श्रीकांत यादव, एडवोकेट भागीरथ यादव, दिनेश कुमार, ओमवीर सिंह, राकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *