राह चलते महिला को बहला-फुसलाकर ले जाकर रेप और लूट की वारदात करने वाले आरोपी को बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 15 दिन पहले की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया । पुलिस के अनुसार सिणधरी थाने में पीड़िता ने 21 फरवरी को एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 19 फरवरी को राह चलने के दौरान माधाराम उर्फ माधिया पुत्र राणाराम निवासी गोलिया महेचान ने रोक और बहला-फुसलाकर ले गया। गलत हकरतें कीं। चांदी की बेड़ियां छीन कर वहां से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर पीड़िता के बयान दर्ज करवाए गए। सिणधरी थाने के हेड कॉन्स्टेबल आइर्ददानराम के अनुसार जांच के दोरान जुर्म प्रमाणित होने पर आरोपी माधाराम को पकड़ने के प्रयास शुरू किए गए। वांटेड आरोपी माधाराम उर्फ माधिया को पुलिस थाना सिणधरी थाने के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल किया गया। पुलिस ने टीम बनाकर गई। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर माधाराम को डिटेन किया गया। पूछताछ के आरोपी को रेप सहित अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तार किया गया। आरोपी माधाराम उर्फ माधिया से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।


