बहुजन क्रांति मोर्चा का केंद्र की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन

लुधियाना| बहुजन क्रांति मोर्चा ने चुनाव में ईवीएम का प्रयोग बंद करने, ओबीसी की जाति आधारित जनगणना और संख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी नहीं देने की नीति के विरोध में डीसी ऑफिसर परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार को बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रधान हरबंस सिंह गिल के नेतृत्व में लोगों ने डीसी ऑफिसर परिसर में नारेबाजी की। प्रधान हरबंस सिंह गिल, वाइस प्रेजिडेंट जोगेंद्र राय, सिकंदर सिंह, बलबीरचंद, हरीश कुमार, गुरमेल सिंह, जगतीत सिंह ने कहा कि संसद में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने डा. भीमराव अंबेडकर को लेकर विवादित बयान दिया है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी आरएसएस की मानसिकता को दर्शाता है। केंद्र में भाजपा की सरकार है और प्रधानमंत्री ओबीसी श्रेणी के हैं। प्रधानमंत्री ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि ओबीसी की जाति आधारित जनगणना नहीं होगी। प्रधानमंत्री ओबीसी के विकास का ढिंढ़ोरा पीटते हैं लेकिन विकास के लिए ओबीसी की आबादी के तथ्य और आंकड़े जानने जुटाना जरूरी हैं। आजादी के 70 साल के बाद भी ओबीसी के आंकड़े नहीं जुटा गए। ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठ रहे हैं लेकिन इलेक्शन कमीशन ने सवालों का जवाब नहीं दिया। ईवीएम को हटाकर चुनाव प्रणाली में बैलेट पेपर लागू होने चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *