बहुबाजार से डायवर्ट रोड पर लग रहा भारी जाम, रूट में दो बड़े दुर्गा पूजा पंडाल, बड़ा सवाल- कैसे पहुंचेंगे मां के द्वार

कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए एक नया क​नेक्टिंग फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसकी वजह से बहुबाजार और सिरमटोली के रास्ते को वन-वे किया गया है। सुजाता चौक, रेलवे स्टेशन, सिरमटोली, डोरंडा, हिनू और हटिया की ओर जाने वाले वाहन सवार को बहुबाजार चौक से डायवर्ट कर चुटिया थाना के बगल से होते हुए क्लब रोड के रास्ते गंतव्य तक भेजा जा रहा है। कांटाटोली फ्लाईओवर से भी सिरमटोली चौक की ओर जाने वाले वाहन सवार को यू-टर्न करा कर बहुबाजार चौक के रास्ते चुटिया होते हुए क्लब रोड से गंतव्य तक भेजा जा रहा है। ऐसे में उक्त मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक लोड होने की वजह से रोज जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी वाहन सवार को जाम से निजात नहीं दिला पा रहे। वाहन रेंग रहे हैं। कांटाटोली-सिरमटोली फ्लाइओवर का कनेक्टिंग कार्य जल्द पूरा नहीं हुआ, तो दुर्गा पूजा पंडाल घूमने के लिए निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पूजा पंडाल तक पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल होगा। पूजा से पहले रूट खोलने की तैयारी… डायवर्ट रूट पर थम जाते हैं वाहन, घंटों में तय हो रही 2 किमी की दूरी बहुबाजार से डायवर्ट रूट पर शाम 5 बजे के बाद अचानक वाहनों को लोड बढ़ जाता है। ऐसे में वहां वाहन सवारों का चलना मुश्किल हो जा रहा है। जाम में फंसे वाहन सवार काफी देर तक गाड़ियां खड़ी कर लोगों के आगे बढ़ने का इंतजार करते हैं। 2 किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन सवारों को घंटे भर का समय लग रहा है। रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए अॉटो व ई-रिक्शा में सवार कई यात्रियों की ट्रेनें भी छूट जा रही हैं। जिन यात्रियों के पास सामान नहीं होते, वह ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा से उतरकर पैदल ही दौड़ते हुए स्टेशन तक पहुंच रहे हैं। इस परेशानी का मुख्य कारण नगर विकास और पथ निर्माण विभाग की अधूरी प्लानिंग है। दोनों फ्लाईआेवर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जब वाहनों का परिचालन शुरू हो गया तो संबंधित विभाग ने कनेक्टिंग फ्लाईओवर का प्लान तैयार किया। पाईलिंग का काम शुरू किए जाने के लिए बहुबाजार से रूट डायवर्ट किया गया जहां जाम में रोज लोग फंस रहे हैं। परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरी प्लानिंग से बढ़ी परेशानी रोजाना जाम का यही हाल…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *