बहू की मुंह दिखाई के लिए हेलिकॉप्टर की स्पेशल लैंडिंग:हिसार में BJP विधायक का रेडियोलॉजिस्ट भतीजा बारात लेकर आया, गायनी दुल्हन ले गया

हरियाणा में हिसार BJP विधायक रणधीर पनिहार का भतीजा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर में विदा करवा लेकर गया है। राजस्थान के चुरु जिले की तहसील सिद्धमुख के रहने वाला भतीजा रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर है और उदयपुर में प्रैक्टिस कर रहा है। खास बात यह है कि BJP विधायक रणधीर पनिहार के गांव पनिहार में बहू डॉ. तनिष्का की मुंह दिखाई के लिए स्पेशल हेलिकॉप्टर को लैंड करवाया गया। गांव पनिहार में हेलिकॉप्टर को देखने लोग उमड़ पड़े। गांव पनिहार में बारात का स्वागत किया गया। विधायक ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। विधायक ने फेसबुक पर लिखा, “मेरे मामा स्व. रामसिंह चाहर गांव ढाणी चाहर सिद्धमुख के पोते डॉ. राजन चाहर को पनिहार फार्म पर आशीर्वाद देने पहुंचा हूं। नवविवाहित युगल डॉ. राजन चाहर व डॉ. तनिष्का कुलड़िया चाहर को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” हेलिकॉप्टर लैंडिंग की 3 PHOTOS… हिसार की रहने वाली हैं डॉ. तनिष्का
विधायक के भतीजे के साथ सात फेरे लेने वाली डॉ. तनिष्का हिसार के सेक्टर 16-17 की रहने वाली हैं। उनके पिता प्रदीप कुलड़िया हैं, जिनका क्रेशर का कारोबार है। डॉ. तनिष्का जयपुर गायनी में एमडी कर रही हैं। वहीं, भतीजे के पिता नवीन चौधरी हिसार के सेक्टर 15 में रहते हैं। इनका पैतृक गांव चूरू में हैं। हिसार से वह दुल्हन को पैतृक गांव सिद्धमुख ढाणी चाहर ले गए। आधे घंटे में हिसार से गांव पहुंचे
विधायक के भतीजे डॉ. राजन चाहर ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया कि हेलिकॉप्टर घंटे के हिसाब से चार्ज लेता है। हिसार से उनका गांव ढाणी चाहर 70 किमी पड़ता है। 70 किमी दूर जाने के लिए हेलिकॉप्टर को आधा घंटा लगा। डॉ. राजन ने बताया कि मुंह दिखाई के कार्यक्रम के लिए उनको गांव पनिहार में हेलिकॉप्टर लैंड करवाना पड़ा। हालांकि, इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज कंपनी ने नहीं लिया। डॉ. राजन ने बताया कि उनके साथ हेलिकॉप्टर में 4 सदस्य और थे। माता मोहिनी देवी, भाई डॉ. कमल चौधरी, पापा नवीन चौधरी औद पत्नी डॉ. तनिष्का। विधायक ने अपनी फेसबुक पर शेयर की ये PHOTOS… फॉर्म हाउस पर वर-वधु ने केट काटा
वहीं, हेलिकॉप्टर से वर-वधु के पहुंचने के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए। परिवार व गांव की महिलाओं ने वर-वधु के स्वागत में गीत गाए। इसके बाद बारात फॉर्म हाउस पहुंची और जलपान किया। यहां डॉ. राजन और उनकी पत्नी डॉ. तनिष्का की केक कटिंग सेरेमनी की गई। करीब 20 मिनट यहां रुकने के बाद दूल्हा-दुल्हन हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए। कांग्रेस से हारे, भाजपा में आकर विधायक बने पनिहार
दरअसल, रणधीर पनिहार 2019 में नलवा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। रणधीर पनिहार का मुकाबला भाजपा के रणबीर गंगवा से हुआ था। मगर रणधीर चुनाव हार गए और रणबीर गंगवा जीतकर डिप्टी स्पीकर के पद पर पहुंचे। रणबीर गंगवा को चुनाव में 47523 वोट मिले थे। वहीं रणधीर पनिहार को 37851 वोट मिले थे। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में आने के बाद उनके करीबी पनिहार भी भाजपा में आ गए। कुलदीप ने अपने कोटे से नलवा से पनिहार को टिकट दिलवाया और वह जीतकर विधायक बन गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *