मंदसौर में आज सुबह साढ़े चार घंटे बिजली कटौती:रखरखाव कार्य के कारण कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी बाधित; देखिए शेड्यूल…

मंदसौर शहर में शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक साढ़े चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती अति आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है। बिजली कंपनी के अनुसार, इस दौरान बीएसएनएल कॉलोनी, धाकड़ हॉस्पिटल, श्रीराम हॉस्पिटल, सभ्यता सुपर मार्केट, चेलावत हॉस्पिटल, डीकेवाई के आसपास का क्षेत्र, गोल चौराहा, दत्त मंदिर रोड, दवाई बाजार, पुलिस कंट्रोल रूम, लक्कड़ पीटा, नयापुरा रोड, पुलिस कॉलोनी, मनीष टेलीकॉम और गुप्ता कचौरी के पास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी ने बताया कि यह समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *