अमृतसर | थाना राजासांसी पुलिस ने बहु को भगाकर शादी करने वाले युवक के घर शिकायत करने वाली सास के साथ की मारपीट करने के आरोप में पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रोहित, आकाश, विशाल, प्रभ और मानिक के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला कुलवंत कौर निवासी बलगण ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ घर के बाहर खड़ी थी, आरोपी रोहित अपने साथियों के साथ आया और उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। रंजिश यह है कि रोहित उसकी बहु को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया और शादी कर ली। उन्होंने उसके घर जाकर शिकायत की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


