अमृतसर| विधायक डॉ. जीवन जोत कौर ने बस स्टैंड के निकट हुसैनपुर चौक से सफाई अभियान की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि यह सफाई अभियान निरंतर जारी रहेगा। अभियान में पार्षदों, निगम के अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यदि इंदौर शहर भारत का सबसे स्वच्छ शहर हो सकता है तो अमृतसर क्यों नहीं। शहर को साफ रखना अकेले निगम या नगर सुधार ट्रस्ट का काम नहीं है। हर किसी को आगे आना होगा।


