बांकी मोंगरा SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण:पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र स्थित SECL कॉलोनी में एक मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना शाम के समय कॉलोनी के पीछे नाली के पास सामने आई, जब स्थानीय निवासियों की नजर भ्रूण पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कॉलोनी में मानव भ्रूण मिलने की खबर तेजी से फैली। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर भ्रूण को देखने पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, भ्रूण नाली के किनारे पड़ा हुआ था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इसे किसी अज्ञात महिला द्वारा फेंका गया है। मानव भ्रूण को मेडिकल जांच के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा सुनिश्चित की और मानव भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अवैध गर्भपात का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *