भास्कर न्यूज | जेवरतला रोड शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नशा मुक्ति दिवस मनाया। विद्यालय में व्याख्यान एवं जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य आरके देवांगन ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है और समाज में अपमान की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। वरिष्ठ व्याख्याता टीएल देवांगन ने कहा कि नशा आज समाज और देश के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। मादक पदार्थ व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाते हैं। वर्तमान समय में युवा वर्ग सबसे अधिक इसकी चपेट में है, इसलिए समय रहते जागरूकता जरूरी है। सभा के बाद कार्यक्रम प्रभारी भागवत साहू के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान व्याख्याता अजय पाठक एवं हेपशीबा एंथोनी ने नशा मुक्ति से संबंधित नारों के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। रैली में वेद प्रकाश साहू, रवि देवांगन, बिंदु पटेल एवं कुंदन यादव, वरिष्ठ व्याख्याता चंद्रमणि वासनिक, रेशमी साहू, चंद्रा देबनाथ, पवन सिन्हा, हर्षा देवांगन, रीना बोरकर, महेश रावटे, बिंदु साहू उपस्थित रहे।


