बांके बिहारी ने पहली बार पहनी नोटों की पोशाक:500 से लेकर 10 रुपए के नोट लगे, 4 लाख वैल्यू; भक्त ने गुप्त दान दिया

माघ पूर्णिमा पर बांके बिहारीजी अनोखी छवि में नजर आए। बुधवार शाम को जब मंदिर के कपाट खुले को बांके बिहारीजी नोटों से बनी पोशाक धारण किए हुए थे। बांके बिहारीजी की नई छवि के दर्शन करके भक्त आनंद में सराबोर हो गए। भक्तों ने जयकार लगाई। राजस्थान से आए एक भक्त ने भगवान को पोशाक अर्पित की। इसमें लगे नोटों की वैल्यू करीब 4 लाख बताई जा रही है। पहले देखिए पोशाक की 3 तस्वीरें… 500 से लेकर 10 रुपए तक के नोटों का इस्तेमाल
मंदिर के गोस्वामी नितिन सांवरिया ने कहा- राजस्थान के एक भक्त बुधवार सुबह मंदिर में आए। उन्होंने हमें बांके बिहारी की पोशाक दी। पूरी वस्त्र नोटों की बनी है। उन्होंने परिवार के साथ दर्शन किए। दान करते हुए अपनी पहचान गोपनीय रखने का आग्रह किया। इस पोशाक की वैल्यू करीब 4 लाख रुपए की है। इसको बनाने में 200 रुपए की नोट की 15 गड्डियों का इस्तेमाल किया गया। इसके अतिरिक्त, 1 लाख रुपए की 10-20 की नोट। 100 और 500 रुपए के नोटों का भी इस्तेमाल किया गया है। बांके बिहारी की ड्रेस 7 हिस्सों में बनती है… पहली बार धारण की नोटों से बनी पोशाक
भगवान बांके बिहारीजी को पहली बार नोटों से बनी पोशाक धारण कराई गई। इससे पहले उनके लिए बनाए जाने वाले फूल बंगलों में नोटों का इस्तेमाल होता था, लेकिन नोटों की पोशाक कभी नहीं बनाई गई। इसके अलावा कई बार भक्तों ने नोटों की माला भी अर्पित की। गोस्वामी बोले- यह लक्ष्मी पोशाक है
माघ पूर्णिमा पर मथुरा-वृंदावन में भक्तों की भारी भीड़ है। अनुमान है कि करीब 2 लाख श्रद्धालु मौजूद हैं। सुबह से दर्शन-पूजन चल रहा है। बांके बिहारी के दर्शन का सिलसिला जारी है। मंदिर के गोस्वामी नितिन सांवरिया ने कहा- राजस्थान के एक भक्त हैं, जो बांके बिहारीजी और सांवरिया सेठ में अटूट आस्था रखते हैं। उन्हीं भक्त ने जब सांवरिया सेठ के कई बार नोटों से बनी पोशाक धारण किए दर्शन किए तो उनके मन में प्रेरणा आई कि वह भगवान बांके बिहारी जी के लिए नोटों से बनी पोशाक अर्पित करें। इसके बाद उन्होंने खुद कारीगरों के साथ बैठकर इस पोशाक को बनवाया। यह लक्ष्मी पोशाक है। —————————– यह पढ़ें :
बांके बिहारी मंदिर में सेवादारों ने श्रद्धालुओं को पीटा:मुंबई से आया था 17 लोगों का ग्रुप, महिलाओं समेत 3 घायल, हिरासत में 2 आरोपी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु और पुजारियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालु घायल हुए हैं। श्रद्धालु मुंबई से आए थे। पुलिस ने दो सेवादारों को हिरासत में लिया है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *