पाली शहर के राजकीय बांगड़ कॉलेज में भूगोल विभाग की सहायक आचार्य विश्व मैत्री शेखावत को जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर की ओर से पीएचडी की उपाधि दी गई। “पश्चिम राजस्थान के कृषि विकास में प्रादेशिक विषमता : स्थानिक सामयिक विश्लेषण” शीर्षक से उनके शोध के लिए डाक्टरेट की उपाधि मिली है। उन्होंने यह शोध जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के डॉ. ललित सिंह झाला के निर्देशन में किया।डॉ .शेखावत ने अपने शोध मे पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों का तहसील स्तर पर पिछले 20 वर्षों के दौरान कृषि प्रक्रियाओं और व्यवहारों का गहन अध्ययन किया।


