जयपुर का रियल एस्टेट सेक्टर इस दिसंबर एक ऐतिहासिक मोड़ लेने जा रहा है। दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित शाइनिंग वेस्ट जयपुर प्रॉपर्टी एक्सपो 13 और 14 दिसंबर को ग्रैंड अनुकंपा, अजमेर रोड पर होगा। यह मेगा इवेंट वेस्ट जयपुर के रियल एस्टेट परिदृश्य को नई दिशा देने वाला सबसे बड़ा और प्रभावशाली आयोजन माना जा रहा है। एक्सपो में 15 से अधिक टॉप डेवलपर्स अपने प्रीमियम, अफोर्डेबल, लग्जरी और हाई-राइज प्रोजेक्ट्स पेश करेंगे। कुल मिलाकर 50 से अधिक प्रोजेक्ट्स का शानदार संग्रह खरीदारों और निवेशकों के लिए उपलब्ध होगा। घर, निवेश और कमर्शियल स्पेस—हर जरूरत का समाधान एक ही स्थान पर मिलेगा। विजिटर्स के लिए ऑन-द-स्पॉट बुकिंग ऑफर्स, विशेष डिस्काउंट और क्विक लोन अप्रूवल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वेस्ट जयपुर सबसे तेजी से उभरता रियल एस्टेट पावर जोन पिछले कुछ वर्षों में वैशाली नगर, अजमेर रोड, मुहाना, कपूरावाला व आस-पास के माइक्रो मार्केट्स ने रियल एस्टेट ग्रोथ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। बेहतर कनेक्टिविटी, मेट्रो एक्सपेंशन, बढ़ते कॉर्पोरेट ऑफिस, स्कूल-कॉलेजेस, हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और तेजी से विकसित हो रही लाइफस्टाइल सुविधाओं ने वेस्ट जयपुर को होम बायर्स और निवेशकों दोनों की पहली पसंद बना दिया है। रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार- पिछले एक साल में जयपुर की प्रॉपर्टी वैल्यू में 65% तक उछाल और वेस्ट ज़ोन में लग्ज़री हाउसिंग की बूम ने इस एक्सपो को साल का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन बना दिया है। यह आयोजन न सिर्फ वेस्ट जयपुर की तेजी से बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि इसे जयपुर का भविष्य का रियल एस्टेट हब बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए मिस कॉल करें: 9190000093 और क्यूआर कोड स्कैन करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9782072232।


